रेवाड़ी। सनातन संस्कृति चैरिटेबल समिति (पंजीकरण) की ओर से रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में आजादी का अमृत महोत्सव तथा महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर नि:शुल्क सूर्य नमस्कार और प्राणायाम कराया गया । इस दौरान आयुष योग सहायक जयदीप यादव व पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने विद्यार्थियों को विशेष योगासन कराया। उन्होंने युवाओं को महर्षि दयानंद की जयंती पर उनकी सीख और आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा युवा समाज की स्थापना करने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में योग और आयुर्वेद अपनाने पर बल दिया।
सनातन संस्कृति चैरिटेबल समिति के संस्था प्रभारी हर्षवर्धन सहित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीप यादव, फिजिशियन डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अमिताभ यादव आदि के सहयोग रक्षा क्षेत्र में नौकरी के चाहने वाले युवकों को नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया। डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि स्कूल में यह अभ्यास सत्र में शाम 3 से 5 बजे तक नियमित रूप से विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा नि:शुल्क मुहैया कराया जा रहा है। इन खेलों में भाला फेंक, गोला फेंक, ताइक्वांडो, लंबी रेस, बाधा दौड़, कबड्डी, लांग जंप सहित सभी जल, थल और वायु सेनाओं की फिजिकल तथा बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।