{"_id":"66b15bace36fcda0a80c9f27","slug":"students-left-in-the-first-merit-list-can-register-from-8th-rewari-news-c-198-1-fth1001-207775-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पहली मेरिट लिस्ट में बचे विद्यार्थी 8 से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पहली मेरिट लिस्ट में बचे विद्यार्थी 8 से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Tue, 06 Aug 2024 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीजी कोर्स में दूसरे राउंड की फिजिकल काउंसलिंग के लिए 8 अगस्त को ही शाम के समय ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल ओपन होगा। वंचित विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 9 अगस्त से 16 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग होगी, इसमें 100 रुपये लेट फीस लगेगी। 17 अगस्त से 24 अगस्त तक हर दिन के हिसाब से लेट फीस लगेगी।
जिले के 6 सरकारी कॉलेज सहित 3 एडिड कॉलेजों की 580 सीटों पर दाखिले होंगे। इनमें कॉमर्स में सर्वाधिक 180 सीटें और उसके बाद भूगोल व राजनीति विज्ञान में 120-120 सीटें हैं जबकि हिंदी, संस्कृत, मैथ व एमसीए में 40-40 सीटें हैं।
महाविद्यालय में पीजी की कुल सीटें
राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 में एमकॉम-60 सीटें, एमएससी भूगोल-40 सीटें, राजकीय महाविद्यालय बावल में एमए संस्कृत-40 सीटें, राजकीय महाविद्यालय पाली में एमसीए- 40 सीटें, राजकीय महाविद्यालय कोसली में एमएससी गणित- 40 सीटें, राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में एमए राजनीति विज्ञान 40 सीटें, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में एमकॉम-40 सीटें, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी में एमकॉम-40 सीटें, एमएससी भूगोल-40 व आरडीएस महाविद्यालय रेवाड़ी में एमए हिन्दी-40, एमए राजनीति विज्ञान-40, एमकॉम-40 व एमए इतिहास 40 सीटें हैं।
विज्ञापन
पीजी में दूसरे राउंड की फिजिकल काउंसिलिंग में वे विद्यार्थी भाग ले सकते हैं जो पहली मेरिट लिस्ट में रह गए हैं। 8 अगस्त को शाम के समय ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल ओपन होगा।
- प्रो. सत्येंद्र सिंह, एडमिशन नोडल अधिकारी, सेक्टर-18 गर्ल्स पीजी कॉलेज रेवाड़ी।