{"_id":"6a89e9baa6887d960003dc4e","slug":"students-inspired-to-pursue-entrepreneurship-innovation-and-self-employment-rewari-news-c-198-1-rew1001-244083-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
Sat, 22 Aug 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अहीर महाविद्यालय में यंग एंटरप्रेन्योर्स चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया गया।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कार्यक्रम के तहत विश्व उद्यमिता दिवस एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर डॉ. मीनाक्षी यादव ने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने उद्यमिता और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने और भविष्य में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. मुक्ता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी तलाशने के साथ-साथ रोजगार देने वाला बनने की दिशा में भी प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने उद्यमिता, स्वरोजगार, नवाचार और भविष्य में उपलब्ध अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।