{"_id":"683b4f5e9a5dd048a7033e04","slug":"students-included-in-the-merit-list-were-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-220375-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sun, 01 Jun 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 20बीकानेर के सरकारी स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में एक मंच पर आए विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में समाजसेविका मिथलेश यादव ने अपने पति लेफ्टिनेंट कर्नल ओमप्रकाश यादव की स्मृति में आयोजित समारोह में कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विक्टोरिया ने किया। प्राचार्य मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। एसएमसी अध्यक्ष दीपिका सोनी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मिथलेश यादव रहीं जबकि कवि हलचल हरियाणवी व गोविंद सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को 5100 और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को 3100, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को 2100 और 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 21 प्रतिभाओं को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। दसवीं की ईशा, चंचल, साक्षी, खुशी, ऋतु, अंशु, मंजू, मुस्कान, अनूप, शायना, भावना, मयंक, सलोनी, दुष्यंत को सम्मानित किया।
कक्षा बारहवीं की चंचल, मानसी, प्रिया, भावना, नेहा, तनीषा, शिवी, तनीषा, अंजलि, खुशी, भावना समेत दोनों कक्षाओं के मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों को 51 हजार रुपये के नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हास्य कवि हलचल हरियाणवी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर होशियार सिंह, फकीर चंद, सोमबीर यादव, मनीषा शर्मा, रेखा रोहिल्ला, मीनाक्षी चुग, सहित अध्यापक रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार उपस्थित रहे।