{"_id":"671d437b13b94202d10b7f14","slug":"students-honoured-for-excelling-in-academic-and-cultural-fields-rewari-news-c-198-1-rew1001-210976-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शैक्षणिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शैक्षणिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
विज्ञापन
सीहा स्कूल में आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का दृश्य। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। सीहा स्कूल में मासिक प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव मुख्यातिथि के रूप में विद्यालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे विद्यार्थियों को निरंतर मंच प्रदान करें, क्योंकि हर छात्र में प्रतिभा छिपी होती है।
समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की। संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। सामाजिक कार्यकर्ता विनीत लांबा विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर शैक्षणिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में नाहड़िया ने युवा चेतना संगठन और ग्राम पंचायत द्वारा निरंतर प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम व विद्यालय में सहयोग करने के लिए आभार जताया। संगठन प्रधान भारद्वाज व विशिष्ट अतिथि लांबा ने मासिक प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम के लिए ग्यारह हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया।
विज्ञापन
कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव के निर्देशन में विद्यालय गीत और स्वागत नृत्य से प्रारंभ हुए इस समारोह में हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भावविभोर कर दिया। समारोह में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के टॉपर्स, कला उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और वॉल मैगजीन के विजेताओं और माह के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान व प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार सुरेंद्र मोरवाल, चित्रकार सुदर्शन, बुड़ौली स्कूल के प्राचार्य उमेद सिंह, कवि शत्रुघ्न सैनिक, नायक धर्मवीर यादव, सतबीर सिंह, जेई ज्ञानेश शर्मा, नेट जेआरएफ क्वालीफायर मेधावी छात्रा रिया भारद्वाज व मिनल यादव, स्टाफ सचिव यशपाल आर्य, एबीआरसी अनुराधा चौहान, प्राध्यापिका प्रियंका, शक्ति सिंह, प्रदीप चौहान,अनिल कुमार के नाम शामिल हैं।