{"_id":"66f46369c3ecff35500a64e4","slug":"students-given-information-about-options-to-join-army-rewari-news-c-198-1-rew1001-209815-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को दी सेना में जाने के विकल्पों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को दी सेना में जाने के विकल्पों की जानकारी
Thu, 26 Sep 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। विद्यार्थियों को पठन सामग्री व ट्रैकसूट वितरित करते हुए ब्रिगेडियर संजय या
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। गांव मनेठी स्थित राजकीय स्कूल में ब्रिगेडियर संजय यादव ने बुधवार को विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की और सेना में भर्ती के विकल्पों की जानकारी दी।
मनेठी निवासी ब्रिगेडियर संजय यादव रानीखेत के कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सेना में जाने के लिए 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एनडीए की परीक्षा पास करनी होती है। एनडीए, सीडीएस व टेक्निकल एंट्री और सेना में बतौर वकील व जज के पद पर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थी अपने जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर से सेवा भाव के गुणों को आत्मसात कर समाज में अच्छे नागरिक बनकर इन दोनों का प्रचार-प्रसार करें। इस दौरान विद्यार्थियों को पठन सामग्री व ट्रैक सूट दिया गया। इस अवसर पर सरपंच देशराज सिंह, पूर्व सरपंच श्योताज सिंह, पंच विनोद सितारा, मास्टर प्रदीप, सतपाल, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।