Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students from Government Women's College, Gurawada, went on an educational excursion.

Rewari News: राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Fri, 20 Nov 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Students from Government Women's College, Gurawada, went on an educational excursion.
शैक्षणिक भ्रमण करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
कोसली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा की छात्राओं ने राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में शैक्षणिक भ्रमण किया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों और प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। उन्होंने भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
प्राध्यापकों और स्टाफ सदस्यों से बातचीत कर विभिन्न पाठ्यक्रमों, कॅरिअर विकल्पों और उच्च शिक्षा की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त किया। महाविद्यालय की छात्राओं के साथ भी संवाद किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी 12वीं कक्षा के बाद उपलब्ध पाठ्यक्रमों और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed