फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students buried flags in class 10th, girl students remained behind

दसवीं में छात्रों ने गाड़े झंडे, छात्राएं रहीं पीछे

Sat, 23 Jul 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students buried flags in class 10th, girl students remained behind
परीक्षा पास करने पर खुशी मनातीं नवज्योति स्कूल की छात्राएं। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सीबीएसई की ओर से शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। इन परीक्षाओं को लेकर जिले के निजी विद्यालयों ने दावा करते हुए अपने परीक्षार्थियों की सफलताओं को लेकर उपलब्धियां बताई हैं। दसवीं में छात्रों ने झंडे गाड़ दिए, जबकि इसमें छात्राएं कुछ पीछे रहीं। दसवीं में जिले के 96 स्कूलों से 8296 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 5135 छात्र और 3161 छात्राएं शामिल थीं। जिले में दसवीं के परिणाम में कुल 8028 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 4928 छात्र और 3100 छात्राएं शामिल हैं। उधर, 12वीं में 6853 में से 6565 पास हुए। इसी प्रकार बारहवीं कक्षा की परीक्षा में जिले के 91 स्कूलों से 6853 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6565 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

जिले में दसवीं में ओवर ऑल टॉपर को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है, जबकि बारहवीं की परीक्षा के लिए मुख्य रूप से दो नाम सामने आए हैं, जिन्होंने इस परीक्षा में अपनी योग्यता का परचम लहराया है। इनमें यूरो स्कूल की छात्रा तमन्ना 99.8 प्रतिशत और होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र हर्षित 98.8 प्रतिशत का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed