{"_id":"612535b78ebc3e7a051b51a1","slug":"students-are-not-getting-any-answer-on-toll-free-number-rewari-news-rtk6218695103","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल फ्री नंबर पर विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा कोई जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल फ्री नंबर पर विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा कोई जवाब
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सिर्फ तीन दिन बचे हैं। 26 अगस्त के बाद पंजीकरण बंद हो जाएंगे, लेकिन विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन बार-बार रिजेक्ट हो रहे हैं। इसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विभाग ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानी को लेकर तीन टोल फ्री नंबर 7419800562, 7419800563 व 7419800564 जारी किए हैं। जिस पर सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक फोन किया जा सकता है। मगर यह टोल फ्री नंबर विद्यार्थियों के लिए किसी भी प्रकार से मददगार साबित नहीं हो रहे हैं। आलम यह है कि टोल फ्री नंबर पर विद्यार्थी औैर अभिभावक रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट होने के कारण को पूछने के लिए दिनभर फोन करते रहे। लेकिन न तो विभाग औैर न किसी ने टोल फ्री नंबर पर किसी ने फोन उठाया जाता है।
24 से 48 घंटे में आता है मैसेज
जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका रजिस्ट्रेशन हुआ है कि नहीं। यदि किसी गलती के कारण रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट होता है तो विभाग से 24 से 48 घंटे में आवेदक के पास मैसेज जाता है। तब तक छात्र को यह भी नहीं पता होता उसका रजिस्ट्रेशन हुआ है या नहीं। रिजेक्शन मैसेज के बाद फिर से छात्र को दोबारा से आवेदन करना होता है।
विज्ञापन
फार्म भरने के बाद विद्यार्थी एक बार कर सकते संशोधित
ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थी अक्सर अपनी डिटेल भरते समय गलती करते हैं। आवेदक जान लें कि फार्म सबमिट होने के बाद उसे एक बार ही एडिट किया जा सकेगा, जिसके लिए मोबाइल पर ओटीपी आएगा। दूसरी बार फॉर्म को एडिट करने का मौका नहीं मिलेगा। उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
परिवार पहचान पत्र में दो बार हो सकता बदलाव
शिक्षा शिक्षा विभाग की ओर से 16 अगस्त से यूजी कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी। वहीं इस बार विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र दाखिले के लिए अनिवार्य है। आवेदन करते समय अधिकतर विद्यार्थियों के आय प्रमाण पत्र व परिवार पहचान पत्र में भरी गई आय का मिलान नहीं होने के कारण आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं कई विद्यार्थियों का कागजात से परिवार पहचान पत्र में मिलान नहीं हो रहा है। सरकार के जारी निर्देश विद्यार्थी केवल परिवार पहचान पत्र में भी दो बार एडिट करा सकते हैं। उसके बाद विद्यार्थी एडिट नहीं करा पाएगा। ऐसे में विद्यार्थी परिवार पहचान पत्र बदलाव कराते समय इस बात का ध्यान विशेष तौर पर ध्यान रखें।