{"_id":"660ef822f772b2037a075794","slug":"students-and-girls-should-take-inspiration-from-great-men-rewari-news-c-198-1-rew1001-202859-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महापुरुषों से प्रेरणा लें छात्र और छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महापुरुषों से प्रेरणा लें छात्र और छात्राएं
Fri, 05 Apr 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्त्रोत : कालेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में गायत्री परिवार गुरुग्राम की तरफ से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और संस्कारों के विकास के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में गायत्री परिवार की तरफ से चांद सिंह यादव मुख्य वक्ता थे। उन्होंने जीवन में गायत्री मंत्र का अर्थ और महत्व पर प्रकाश डाला।
विभिन्न महापुरुषों के जीवन उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में उन मूल्यों को उतारने की शिक्षा दी। साथ बही बताया कि नैतिक मूल्य अच्छे तथा बुरे कार्यों के बीच अंतर पैदा करने वाले मानक हैं। जो किसी भी सज्जन व्यक्ति का एक प्रमुख गुण होता है क्योंकि इन्हीं नैतिक मूल्यों के द्वारा वह अपने व्यवहार तथा कार्यों को नियंत्रित करता है। नैतिक मूल्यों का किसी भी समाज की उन्नति में एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रधानाचार्या डाॅ. सुषमा यादव ने सभी का धन्यवाद किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास करना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि भविष्य उनके हाथ में है। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।