फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   student continue strike on issue of school upgradetion

मंत्री के सामने छात्राओं की छलकी आंखें, आश्वासन के बाद भी नहीं हटाया धरना

Sat, 13 May 2017 11:57 PM IST
bureau
bureau Updated Sat, 13 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
student continue strike on issue of school upgradetion
छात्राएं एक दूसरे के गले मिलकर फूट-फूटकर रोने लगी।
खोल।
विज्ञापन

जिले के गांव गोठड़ा-ठप्पा डहीना में स्कूल को अपग्रेड की मांग को लेकर छात्राओं का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।
शनिवार को धरना स्थल पूर्व मंत्री एवं कोसली विधायक बिक्रम ठेकेदार, एसडीएम रेवाड़ी व जिला शिक्षा अधिकारी पहुंचे। विधायक एवं अधिकारियों ने छात्र संख्या बढ़ने पर स्टाफ नियुक्ति का आश्वासन दिया। इसपर ग्रामीण तो सहमत हो गए, लेकिन छात्राएं नहीं मानीं। छात्राओं ने कहा कि जब तक स्कूल अपग्रेड नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा।
वहीं विधायक के आश्वासन के दौरान धरने पर बैठी छात्राओं के आंसू निकल आए। इस दौरान एक छात्रा बेहोश भी हो गई। ग्रामीणों ने छात्राओं को खूब समझाया कि वे धरना समाप्त कर दें। इस पर छात्राएं एक दूसरे के गले मिलकर फूट-फूटकर रोने लगी। कुछ ग्रामीणों ने जबरदस्ती से जूस पिलाकर अनशन तुड़वाने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं अपने निर्णय पर अड़ी रही। छात्राओं ने कहा कि स्कूल अपग्रेड होने तक वह धरने पर बैठी रहेंगी।
विज्ञापन


 धरना स्थल पर पहुंचे विधायक बिक्रम ने कहा कि स्कूल को अपग्रेड करने के लिए कोरम का पूरा होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूल को अपग्रेड करने की फाइल चंडीगढ़ भेजी हुई है। पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आप स्कूल को अपग्रेड कराने के लिए बच्चों की संख्या बढ़ाएं। इस मांग को मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री तक पहुंचाकर स्कूल अपग्रेड करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने जबरदस्ती से जूस पिलाकर अनशन तुड़वाने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं अपने निर्णय पर अड़ी रही। छात्राओं ने कहा कि अपग्रेड होने तक वह धरने पर बैठी रहेंगी। छात्राओं का कहना था कि हमारे गांव में 12वीं तक का स्कूल नहीं होने के कारण उन्हें चार किलोमीटर दूर कंवाली गांव जाना पड़ता है। कई बार कुछ शरारती तत्व रास्ते में उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं जिसके चलते लड़कियों को बीच में ही स्कूल छुड़वाया दिया जाता है। इस मौके पर पंचायत सदस्य, पूर्व सरपंच, नंबरदार सहित गांव के गणमान्य लोग, डीएसपी कोसली, एसएचओ खोल, पूर्व सरपंच डहीना सतपाल सिंह, रूपेश यादव जैनाबाद, सतबीर गिरदावर सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed