फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   student caught cheating

Rewari News: नकल करते एक परीक्षार्थी को पकड़ा

Thu, 02 Mar 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
student caught cheating
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संचालित 12वीं की बोर्ड परीक्षा 31 से अधिक केंद्रों पर हुई। वीरवार को रसायनशास्त्र, अकाउंटेंसी और लोक प्रशासन विषय की परीक्षा थी। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ ही सवाल कठिन थे जिसकी वजह से पेपर अच्छा हुआ। फ्लाइंग टीम के साथ परीक्षा बोर्ड सुपरिटेंडेंट सोमदत्त कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोकलगढ़ गांव में बनाए गए परीक्षा सेंटर में केमेस्ट्री की परीक्षा में एक विद्यार्थी को नकल करते हुए पकड़ा और उसके खिलाफ तत्काल यूएमसी बना दिया।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर 100 अंक का आया था जिसमें कुछ सवाल ही थोड़े कठिन थे। हिंदू कॉलेज सेंटर पर परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा 12.30 बजे से शुरु कराई गई। हालांकि छात्रों को परीक्षा से 15 मिनट पहले ही प्रश्नपत्र वितरित किए जा चुके थे। गेट बंद करने का समय 11.30 बजे निर्धारित था, लेकिन ट्रैफिक जाम के चलते कुछ छात्र पांच से सात मिनट लेट हो चुके थे। इसके बावजूद भी स्टाफ सदस्यों द्वारा उन्हें भी प्रवेश देकर परीक्षा दिलाई गई। कुछ प्रश्न बाहर से पूछे गए, वरना ज्यादातर सवाल सिलेबस से ही आए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बारहवीं की कृषि विज्ञान व दर्शन शास्त्र की परीक्षा है। वहीं दसवीं की शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, कृषि, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत, हिंदुस्तानी, पशु-पशुपालन व नृत्य की परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की प्रतिक्रिया :

पेपर बहुत ही अच्छा आया था। कुछ सवालों को छोड़कर सभी सामान्य थे। कुछ छोटे-छो प्रश्न पूछे गए जिनमें सबसे अधिक अंक आने की संभावना है। - अमित
-
पेपर 100 अंक का आया था। तीन सवाल रह गए। अन्य सभी सही किए हैं। यह सवाल समय के अभाव में नहीं कर पाया, समय अगर थोड़ा और होता तो सही से इन सवालों को भी कर सकता था। - अंकित
-
अकाउंटेंसी का पेपर था। कुछ सवाल डेटाबेस वाले थे तो कुछ सामान्य थे। वैसे ज्यादातर सवाल अर्थव्यवस्था व व्यापार से संबंधित थे। एक सवाल थोड़ा ठीक से नहीं कर पाया, वरना सारे सवाल एकदम अच्छे से किए हैं। - विनय

-
जिस हिसाब से पेपर आया था, लगता है शत प्रतिशत अच्छे अंक आने की उम्मीद है। लेकिन अब परिणाम के बाद ही पता चलेगा कि कितने नंबर आते हैं। वैसे पेपर तो ठीक ही था। - अतुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed