फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   student blackmailed by making obscene video duped of 6 lakh rupees

Rewari News: व्हाट्सएप कॉल कर अश्लील वीडियो बना छात्र को किया ब्लैकमेल, 6 लाख रुपये ठगे

Sun, 09 Apr 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 09 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
student blackmailed by making obscene video duped of 6 lakh rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। व्हाट्सएप कॉल के जरिए चैटिंग करना बीटेक के छात्र के लिए लाखों रुपये के घाटे का सौदा साबित हो गया। छात्र को 6 लाख रुपये देने के लिए इस कदर मजबूर किया गया कि वह अपने खाते से 2 लाख रुपये देने के बाद रिश्तेदारों से लेकर सहपाठियों तक से रुपये ट्रांसफर करा गया। जब उसके पिता को इस बात की जानकारी मिली तो थाना मॉडल टाउन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उस खाते को सीज करा दिया, जिसमें यह रकम ट्रांसफर की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

शहर के एक सेक्टर में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे के पास गत दिनों व्हाट्सएप कॉल आई थी। इस कॉल के बाद साफ्टवेयर के जरिए उसके बेटे का अश्लील वीडियो बनाया गया। लड़का बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल करने वालों ने जब उसे धमकियां देकर पैसे की मांग की, तो छात्र ने अपने खाते से पहले 1 लाख रुपये उनके बताए नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए। यूपीआई की लिमिट खत्म होने के कारण उसी दिन रात को 12 बजे के बाद उसने फिर से 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद उस पर 4 लाख रुपये और देने का दबाव बनाया गया। पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसके पास चार अलग-अलग नंबरों से कॉल आती रही।
विज्ञापन

ब्लैकमेलरों ने उसे इस कदर परेशान कर दिया कि वह रिश्तेदारों से लेकर अपने सहपाठियों तक से आरोपियों के बताए यूपीआई नंबर पर पैसे ट्रांसफर कराता रहा। उसने रिश्तेदारों सहित 8 लोगों 50-50 हजार रुपये करके उनके यूपीआई नंबरों पर 4 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद भी धमकियां दी जाती रहीं। जब छात्र बुरी तरह घबरा गया, तो उसके पिता को जानकारी दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। जांचकर्ता अनिल कुमार ने बताया कि केस दर्ज करने के साथ ही उस खाते को सीज कराया गया है, जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed