फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student assessment test will start from December 10

Rewari News: विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा 10 दिसंबर से शुरू होगी

Sat, 23 Nov 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Student assessment test will start from December 10
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में कक्षा 6 से 12वीं कक्षा की विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा (सेट) 10 दिसंबर से शुरू होगी। इसमें जिले के करीब 37 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद विद्यार्थी तैयारी में जुट गए हैं।
इस बार विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा नवंबर की जगह दिसंबर में कराई जा रही है क्योंकि अभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने विद्यालय मुखिया को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि अगर सेट परीक्षा के मार्क्स समय पर पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए तो इसके लिए विद्यालय मुखिया जिम्मेदार होंगे। अध्यापक परीक्षाओं के मार्क्स समय से अवसर पोर्टल पर अपडेट नहीं करते, जिससे परिणाम घोषित करने में विलंब होता है।
विज्ञापन

कक्षा 11 की सेट परीक्षा 10 दिसंबर से शुरू होगी। कक्षा 11 की 10 दिसंबर को अंग्रेजी (कोर और इलेक्टिव), इकोनॉमिक्स, होम साइंस, 11 दिसंबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, मनोविज्ञान, गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 12 दिसंबर को सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, 13 दिसंबर को इतिहास, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, हिंदी (कोर और इलेक्टिव) 16 दिसंबर को कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राफी, एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 12 की 10 दिसंबर को गणित की परीक्षा होगी। इसके अलावा इस दिन 12वीं की बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, ओएसएस, इंटकेंसी, 11 दिसंबर को इतिहास, फिजिक्स, अकाउंटेंसी एनएसक्यूएफ, 12 दिसंबर को हिंदी (कोर और इलेक्टिव), अंग्रेजी (कोर और इलेक्टिव), 13 दिसंबर को सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, होम साइंस और 16 दिसंबर को कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राफी, फाइन आर्ट, म्यूजिक, फिजियोलॉजी विषय की परीक्षा आयोजित होगी।







6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल

कक्षा 6 की 10 दिसंबर को गणित, 11 दिसंबर को हिंदी, 12 दिसंबर को ड्राइंग, म्यूजिक व होम साइंस और एग्रीकल्चर, 13 दिसंबर को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू, सामाजिक विज्ञान, 16 दिसंबर को इंग्लिश विषय की परीक्षा होगी। कक्षा 7 की 10 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान, 11 दिसंबर को गणित 12 दिसंबर को हिंदी, साइंस, 13 दिसंबर को अंग्रेजी,संस्कृत, पंजाबी, उर्दू 16 दिसंबर को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा होगी। कक्षा 8 की 10 दिसंबर को हिंदी, 11 दिसंबर को अंग्रेजी, 12 दिसंबर को गणित, सामाजिक विज्ञान, 13 दिसंबर को साइंस, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस व एग्रीकल्चर 16 दिसंबर को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू विषय की परीक्षा होगी। कक्षा 9 की 10 दिसंबर को गणित 11 दिसंबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन व एनएसक्यूएफ 12 दिसंबर को हिंदी,साइंस, 13 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन विभाग की ओर से किया जाएगा। कक्षा 10 की 10 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान 11 दिसंबर को अंग्रेजी 12 दिसंबर को गणित, हिंदी 13 दिसंबर को साइंस, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन व एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा होगी।


वर्जन
कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की 10 दिसंबर से सेट परीक्षाएं शुरू होंगी। इसको लेकर विद्यालय मुखिया को विद्यार्थियों को रिवीजन कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। विभाग ने भी परीक्षा को लेकर तैयार शुरू कर दी है।- कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed