फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student Angel got a chance to participate in the dialogue.

Rewari News: छात्रा एंजेल को मिला संवाद में भाग लेने का मौका

Sat, 24 Jan 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Student Angel got a chance to participate in the dialogue.
समस्याएं सुनते पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा। स्रोत : प्रशासन - फोटो : शहर के मजरूह सुल्तानपुरी उद्यान में निर्माणाधीन वॉकिंग पथ।
रेवाड़ी। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी दूतावास की तरफ से अमेरिकन सेंटर नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैनिक स्कूल की छात्रा एंजेल नेगी को आमंत्रित किया गया। नेगी कोडिमैथ्स के मेडन इंटरनेशनल स्पेस साइंस ओलंपियाड में भाग ले चुकी हैं।
विज्ञापन

एंजेल नेगी को कोडिमैथ्स के सीईओ कुमार शुभम पराशर के साथ इस उच्च स्तरीय संवाद में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सुनीता विलियम्स से प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में गहन ज्ञान अर्जित किया और भारत का प्रतिनिधित्व करने की प्रेरणा प्राप्त की। कैडेट एंजेल नेगी ने कहा कि यह अनुभव मेरे लिए प्रेरणादायक रहा। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भविष्य की वैज्ञानिक बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ूंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने कहा कि सैनिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि विद्यालय की एक छात्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed