{"_id":"628bd57f9d6d381dbb6dd25a","slug":"strong-winds-caused-damage-electricity-corporation-and-common-people-affected-rewari-news-rtk6475252121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं ने किया लाखों का नुकसान, बिजली निगम और आम लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं ने किया लाखों का नुकसान, बिजली निगम और आम लोग प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने सरकारी विभागों के अलावा बिजली निगम को लाखों का फटका लगाया है। आम लोग भी इस नुकसान से अछूते नहीं रहे। शहर के सड़कों और सार्वजनिक पार्कों में कचरा फैला नजर आया। खराब मौसम की वजह से सड़कों पर पेड़ भी टूटकर गिर गए।
शहर में बस अड्डे के समीप रोडवेज विभाग की टीन शेड उड़कर सरकुलर रोड पर आ गई जिसमें दो वाहन नीचे दब गए। गनीमत यह रही कि इस वाक्या के समय इन वाहनों में कोई व्यक्ति सवार नहीं था।
बिजली निगम के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि काकोड़िया, जाट भूरथल क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं की वजह से 15 बिजली के खंभे टूट गए जिसकी वजह से मजबूरन बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। उधर रेवाड़ी शहर में भी टीन शेड गिरने की वजह से तार दब गए।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के कर्मचारी नेता प्रवीन ने बताया कि अल सुबह टीन शेड गिरने के बाद कोई मानव हानि तो नहीं हुई मगर इस वजह से सरकुलर रोड पर काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। उधर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी जगहों से पेड़ टूटने की सूचनाएं मिली हैं। परिवहन विभाग के चालक दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ टूटने की वजह से संपर्क मार्ग में बाधा आई है। उधर मौसम खराब होने की वजह सोमवार को सुबह बस सेवाओं के संचालन में भी करीब एक घंटा प्रभाव पड़ा। लंबे रूट की बसों को सुरक्षित जगह पर रोक लिया गया जबकि बस अड्डों से चलने वाली बसें नहीं चल पाईं।