{"_id":"5d68162b8ebc3e93d84464bc","slug":"strike-rewari-news-rtk5147518159","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर से बांटीं दवाएं, मरीजों ने मिली कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर से बांटीं दवाएं, मरीजों ने मिली कुछ राहत
विज्ञापन
दवा लेने के लिए अस्पताल में लगी मरीजों की लंबी लाइन
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन के सामूहिक अवकाश के चौथे दिन फार्मासिस्ट हड़ताल पर चले गए। बीते दिन से दवाओं की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को चौथे दिन बढ़ती परेशानी देख वीरवार को नागरिक अस्पताल के पीएमओ ने सख्ती कर स्टोर से दवाई निकलवाई। इसके बाद थोड़ी मरीजों को राहत मिल सकी।
4600 ग्रेड-पे की मांग को लेकर प्रदेश भर के फार्मासिस्ट सोमवार से बुधवार तक सामूहिक अवकाश पर थे। मांगे नहीं माने पर पहले ही बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम दे चके थे। सरकार व एसोसिएशन के बीच वीरवार को भी वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाने के बाद एसोसिएशन ने बेमियादी हड़ताल का एलान कर दिया। ऐसे में पहले से एंटीबायोटिक व अन्य जरुरी इजेंक्शन की किल्लत झेल रहे मरीजों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई।
मांगे नहीं माने जाने तक रहेगी हड़ताल: प्रधान
जिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान अनिल यादव ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानेगी हड़ताल जारी रहेगी। कई बार आश्वासन के बाद भी जब उनकी मांगे नहीं मानी गई तो मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ रहा है। वहीं दवाओं की किल्लत पर यादव ने कहा कि वीरवार को पीएमओ ने जबरदस्ती कर स्टोर से दवाई निकलवाई है। हम भी नहीं चाहते कि दवाओं के अभाव में किसी की जान जाए। लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है।