फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Over 40% seats vacant in ITI, open counselling also ineffective

Rewari News: आईटीआई में 40 फीसदी से अधिक सीटें खाली, ओपन काउंसिलिंग भी बेअसर

Tue, 25 Aug 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Over 40% seats vacant in ITI, open counselling also ineffective
शहर स्थित राजकीय महिला आईटीआई। संवाद
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों को भरने के लिए तीन दिनों से चल रही ओपन काउंसिलिंग का भी विद्यार्थियों पर खास असर नहीं पड़ा। तीन चरणों की नियमित और ओपन काउंसिलिंग के बाद भी जिले की विभिन्न राजकीय आईटीआई में 40 प्रतिशत से अधिक सीटें अभी भी खाली हैं।
विज्ञापन

कई संस्थानों में आधे से अधिक सीटों पर दाखिले नहीं हो सके हैं। राजकीय आईटीआई रेवाड़ी में कुल 524 सीटों में से 182 सीटें रिक्त हैं। वहीं, राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी में 264 में से 190 सीटों पर दाखिला नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की आईटीआई में स्थिति और अधिक चिंताजनक है। राजकीय आईटीआई टांकड़ी में 172 में से 96, सहारनवास में 220 में से 126 और कुंड-मनेठी आईटीआई में 484 में से 259 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह राजकीय आईटीआई कोसली में 460 में से 241 और खरखड़ा आईटीआई में 200 में से 129 सीटों पर अभी तक दाखिला नहीं हुआ है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि ओपन काउंसिलिंग शुरू होने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ रही है।

ओपन काउंसिलिंग में भी कम पहुंच रहे विद्यार्थी
रिक्त सीटों को भरने के लिए विभाग की ओर से ओपन काउंसिलिंग का प्रचार-प्रसार किया गया था। इसके बाद भी काउंसिलिंग केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या कम ही रही। अब विभाग की ओर से अंतिम प्रयास के तौर पर स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को आईटीआई के विभिन्न ट्रेड, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों की जानकारी देने की योजना बनाई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आईटीआई से प्रशिक्षण लेने के बाद विद्यार्थियों के सामने रोजगार के साथ स्वरोजगार के भी कई अवसर होते हैं। इसके बावजूद विद्यार्थियों और अभिभावकों में आईटीआई के ट्रेड तथा रोजगार की संभावनाओं को लेकर पर्याप्त जानकारी नहीं है। यदि दाखिलों की संख्या नहीं बढ़ी तो कई ट्रेडों में सीटें खाली रह सकती हैं। इससे संस्थानों में उपलब्ध सीटों का पूरा उपयोग नहीं हो पाएगा और तकनीकी प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी प्रभावित हो सकती है।


वर्जन :
रिक्त सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले की प्रक्रिया जारी है। अभी काउंसिलिंग शुरू हुए तीन दिन ही हुए हैं। विभाग की ओर से आगामी दिनों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को दाखिले के लिए प्रेरित कर सभी रिक्त सीटें भरने का प्रयास किया जा रहा है।-सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed