{"_id":"6adbaf4699dc8e91180ebc77","slug":"strike-continues-for-the-second-day-in-protest-against-granting-a-power-distribution-license-to-a-private-company-rewari-news-c-198-1-rew1001-247658-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल
Sat, 24 Oct 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने के विरोध में दूसरे दिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। स्रोत
कोसली। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) की ओर से निजी कंपनी इलेवन पावर को बिजली वितरण का लाइसेंस देने के निर्णय के विरोध में नाहड़ सब-डिवीजन में कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। साझा मंच के आह्वान पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर निर्णय के खिलाफ रोष जताया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने निजी कंपनी को लाइसेंस देने के फैसले को जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के खिलाफ कर्मचारियों की एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता एएफएम रमेश सिंह ने की, जबकि मंच संचालन राजवीर एएफएम ने किया। इस दौरान पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान राजबीर और उनके साथियों ने भी साझा मंच के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में आशीष चेयरमैन, जयपाल एएफएम, अशोक एएफएम, धर्मेंद्र प्रधान, सुनील पूर्व प्रधान, कर्मवीर सचिव, मनजीत, विक्रम, सुभाष, अनुबंधित कर्मचारी सब-यूनिट प्रधान कुलदीप और यूनिट कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने निजीकरण संबंधी निर्णय के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।