{"_id":"590f66154f1c1b4754851167","slug":"street-lights-problem-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइपास पर अंधेरा, सेक्टर में दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइपास पर अंधेरा, सेक्टर में दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट
bureau
Updated Sun, 07 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
लाइट जलने का मामला
शहर में कई जगह जहां रात में भी अंधेरा छाया रहता है वहीं कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां दिन के समय भी स्ट्रीट लाइटें जलती रहती हैं।
बावल रोड स्थित आईओसी चौक से लेकर दिल्ली रोड स्थित अभय सिंह चौक तक करीब साढ़े चार किमी लंबे बाइपास पर अंधेरा पसरा रहता है। जबकि यह शहर का सबसे व्यस्ततम बाइपास है। यहां पर सेक्टर-3, सेक्टर-4, सेक्टर-18, अंसल टाऊन, विजय नगर, उत्तम नगर एवं विकास नगर सहित अनेक कॉलोनी स्थित है। अंधेरा पसरा होने के कारण यहां हादसों का डर बना रहता है। वहीं सेक्टर-3 के अंदर पूरा दिन स्ट्रीट लाइट जलती रहती है।
दुर्घटनाओं का खतरा
दिल्ली रोड की ओर से आने वाले अधिकतर वाहन बाइपास से होकर ही गुजरते हैं। शहर में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहनों को यहीं से गुजारा जाता है। दिन हो या रात यहां पर ट्रैफिक का भारी दबाव बना रहता है। भीषण गर्मी के चलते शाम के समय सेक्टर वासी शहर के सबसे बड़े पार्क रेजांगला पार्क में घूमने के लिए जाते हैं। रात के समय बाइपास पर अंधेरे के चलते दुर्घटनाएं होने का डर बना रहता है। इतना नहीं रात के समय बाइपास पर आपराधिक घटनाएं होने की भी आशंका है।
शहर के बाइपास की लाइट रात के समय जल रही थी। यदि कोई परेशानी है तो सोमवार को चेक कर ठीक कराया जाएगा। वहीं सेक्टर-3 में दिन में लाइट जलने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसको चेक कराया जाएगा, जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। -राजकुमार, कार्यकारी अभियंता, हुडा