{"_id":"691235745237daaf3a01a344","slug":"stray-dogs-continue-to-terrorize-people-leaving-them-worried-rewari-news-c-198-1-rew1001-228716-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लवारिस कुत्तों का आतंक जारी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लवारिस कुत्तों का आतंक जारी, लोग परेशान
Tue, 11 Nov 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
- रामबाबू दयाल, धारूहेड़ा
रेवाड़ी। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में कुत्तों के काटने के मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले एक माह में 1350 से ज्यादा मरीज डॉग बाइट के इलाज के लिए पहुंचे हैं। औसतन हर दिन 50 से 60 मरीज अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
पिछले कुछ हफ्तों की बात करें तो कुत्तों के काटने के कई नए मामले दर्ज हुए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कई बार लोग देरी से इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिससे रेबीज के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि कुत्ता काटने पर तुरंत प्राथमिक उपचार लें और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाएं।
शहर के अधिकांश वार्डों में दर्जनों कुत्ते खुले में घूमते हैं, जो राहगीरों पर झपट पड़ते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और सुबह-सुबह टहलने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। गलियों और बाजारों में झुंड बनाकर घूम रहे आवारा लवारिस कुत्तों से शहरवासी बेहद परेशान हैं। इनके चलते बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गाें का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द लावारिस कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया जाए और सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को पकड़ा जाए।
हर गली में झुंड के झुंड कुत्ते घूमते हैं। आवारा कुत्ते ने काट लिया था। कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। किसी के काटने के बाद ही अधिकारी जागते हैं।
- सुंदर सिंह, गांव रोहडाई
पिछले हफ्ते गली में एक कुत्ते ने काट लिया था। शहर में हर जगह टीकाकरण और कुत्तों की पकड़ का अभियान चलना चाहिए।
- रामबाबू दयाल, धारूहेड़ा
सर्दी शुरू होते ही कुत्ते ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं। रात के समय तो दुकान बंद कर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को कुत्तों का बधियाकरण और टीका लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
- गगन, जैनपुरी