फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Strategy made on awareness campaign of Mission Buniyad and Super-100

Rewari News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 के जागरूकता अभियान पर बनाई रणनीति

Fri, 14 Nov 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Strategy made on awareness campaign of Mission Buniyad and Super-100
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रमों के जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है। वीरवार को एबीआरटी और बीआरसी की बैठक आयोजित की गई जिसमें स्कूल विजिट, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और बच्चों तक पहुंचने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी सरकारी विद्यालयों में जाकर जागरूकता वीडियो दिखाएं, विद्यार्थियों को कार्यक्रम के बारे में सरल भाषा में समझाएं और वहीं पर उनका रजिस्ट्रेशन कराएं।
विज्ञापन

बैठक में यह भी तय किया गया कि पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा जबकि इच्छुक अन्य विद्यार्थी भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि पिछले वर्षों में इन कार्यक्रमों ने हजारों विद्यार्थियों को सशक्त बनाया है। कई बच्चे आईआईटी, मेडिकल और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंच चुके हैं। इन पहलों ने सरकारी स्कूलों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा माहौल तैयार किया है जिससे बच्चों में आत्मविश्वास, लक्ष्य-निर्धारण और आगे बढ़ने की प्रेरणा बढ़ी है।

---------------
विभाग का लक्ष्य...ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थी देखें बड़े सपने
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेनू यादव ने बताया कि इस बार विभाग ने नए बैच की शुरूआत की है ताकि अधिक सरकारी स्कूलों के बच्चे इस अवसर का लाभ उठा सकें। विभाग का लक्ष्य है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थी बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए सही दिशा, सहयोग और संसाधन मिले। यह अभियान केवल रजिस्ट्रेशन तक सीमित न रहे बल्कि बच्चों में यह विश्वास भी जगाए कि वे किसी भी बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। अभियान के दौरान बच्चों को परीक्षा तिथि, पाठ्यक्रम और प्रश्नपत्र के स्वरूप से भी परिचित कराया जाएगा। इन दोनों कार्यक्रमों के नए बैच से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को और अधिक ताकत मिलेगी, उनका दृष्टिकोण विकसित होगा और वे जीवन में बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed