फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Storage of mustard stopped in warehouse, samples sent for testing

Rewari News: वेयरहाउस में सरसों का भंडारण रोका, जांच के लिए भेजे सैंपल

Sat, 26 Apr 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 26 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Storage of mustard stopped in warehouse, samples sent for testing
वेयरहाउस में सरसों की जांच करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ की कनीना मंडी से रेवाड़ी वेयर हाउस में पहुंचे एक ट्रक की जांच में नकली सरसों का भंडाफोड़ हुआ है। ट्रक में सरसों के करीब 964 बैग बताए जा रहे हैं। नकली सरसों का शक होने पर वेयरहाउस में भंडारण रोक दिया गया और सरसों के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
कनीना से रेवाड़ी वेयरहाउस पहुंचे ट्रक में करीब 31 लाख की सरसों थी। सरसों के बैग पर किसान सेवा केंद्र कनीना का टैग लगा था, लेकिन जांच में पता चला कि सरसों के दाने असल में मिट्टी से बनाए गए थे। सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी मिली गत से सरकार को चूना लगाया जा रहा है, क्योंकि सरकार की ओर से सरसों की सरकारी खरीद के बाद पैसे किसानों के खाते में डाल दिया जाते हैं।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि नकली सरसों के दाने मिट्टी और रसायनों के मिश्रण से बनाए जाते हैं, जिनमें तेल की मात्रा भी लैब टेस्ट में सही दिखाई देती है। यह तकनीक इतनी उन्नत है कि बिना पानी में डालकर जांचे, इनकी असलियत पकड़ना मुश्किल है। राजस्थान और हरियाणा की मंडियों में हाल के महीनों में नकली सरसों के कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पानी में डालते ही सरसों के दाने घुल गए
मौके पर मौजूद वेयरहाउस सुपरवाइजर संदीप कुमार ने बताया कि सरसों के दानों पर शक होने पर उन्होंने कुछ दाने पानी में डाले। पानी में डालते ही सरसों के दाने घुल गए और मिट्टी में बदल गए। ये दाने मिट्टी से बनाए गए थे और इनकी बनावट इतनी सटीक थी कि पहली नजर में इन्हें असली सरसों से अलग करना मुश्किल था। लैब में जांच होने के बाद अहम खुलासे हो सकते हैं। नकली सरसों को हाथ पर मलने पर वह काला हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed