फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Stone wrapped in fire fell from the sky in Rewari, all kinds of discussions

Rewari News: रेवाड़ी में आसमान से गिरा आग से लिपटा पत्थर, तरह-तरह की चर्चाएं

Sat, 03 Aug 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Stone wrapped in fire fell from the sky in Rewari, all kinds of discussions
फोटो: उल्का पिंडरेवाड़ी। गांव घासेड़ा में आसमान से गिरे पत्थर को दिखाते निर्मला देवी। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गांव घासेड़ा की एक महिला ने आसमान से आग से लिपटा पत्थर गिरने का दावा किया है। इससे आस-पास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। महिला का दावा है कि पत्थर नीचे गिरते वक्त तेज आवाज हुई। लोग इसे उल्का पिंड मानकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

घासेड़ा गांव की निर्मला देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह खेत की ओर जा रही थी। इस बीच उसे आसमान से कोई चीज गिरती दिखाई दी। तेज आवाज के साथ यह चीज जमीन पर गिरी। पास जाकर उसने देखा तो वहां एक पत्थर का टुकड़ा था। इसमें से आग की लपटें निकल रहीं थीं। इस दौरान मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पत्थर में से निकल रही आग की लपटों को बुझाया। इसके बाद निर्मला देवी पत्थर को अपने घर उठा लाई। बताया जा रहा है पत्थर पर जलने के निशान हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed