फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stolen from 5 shops In Kosali

एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर ढाई लाख की चोरी, वारदात से लोगों में बढ़ रहा रोष

Sat, 13 Jul 2019 02:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 13 Jul 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
stolen from 5 shops In Kosali
कोसली में चोरी होने के बाद पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : Rewari

कोसली कस्बे के बाजार में वीरवार रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर पांचों दुकानों से करीब पचास हजार की नकदी और दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इतनी बड़ी वारदात कर चोर आसानी से चले गए और रात्रि गश्त का ढिंढोरा पीटने वाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह दुकानों के शटर टूटे पाए तो दुकानदारों को ही घटना की जानकारी हुई। बाद में पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोसली के बाजार में तिराहे पर जगदंबा मोबाइल, डब्बू मोबाइल, राधा कम्यूनिकेशन, चौधरी किराना स्टोर और संजय किराना स्टोर में वीरवार रात को चोरों ने शटर का कुंडा तोड़ दिया और दुकानों में घुसकर करीब पचास हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोर मोबाइल और परचून की दुकानों से करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

विज्ञापन

 

वारदात को अंजाम देने के बाद चोर वहां से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकानों के शटर टूटे देखे तो दुकानदारों को सूचना दी। एक साथ पांच दुकानों में चोरी की वारदात से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोसली के बाजार में चोरी की वारदातें थम नहीं रही है। आरोपियों को हौसले इतने बुलंद है कि आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रही है।


कोसली के बाजार में दो माह के अंतराल के दौरान चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात है। दो माह पूर्व भी चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी किया था। लेकिन पुलिस किसी भी मामले में आरोपी की तलाश नहीं कर पाई है। कोसली में चोरी की वारदातों से लोगों में रोष भी पनप रहा है।


राधा कम्युनिकेशन में छठी बार हुई चोरी : कस्बा में स्थित राधा कम्युनिकेशन में छठी बार चोरी की वारदात हुई है। हालांकि दुकानदार द्वारा यहां सीसीटीवी भी लगवाए थे, लेकिन करीब दो माह पूर्व हुई चोरी की वारदात में आरोपियों ने सीसीटीवी भी उखाड़ दिए थे।


बाजार में गश्त के नहीं कोई पुख्ता इंतजाम : कोसली के बाजार में सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध नहीं है। पुलिस द्वारा रात को बाजारों में गश्त का दावा किया जाता है, लेकिन हालात बिल्कुल विपरित है। आलम यह है कि न तो रात को पुलिस की गश्त होती है और न ही कोई चौकीदार की व्यवस्था है। ऐसे में आरोपी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है।


चोरी की वारदात के मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा रात को गश्त की जाती है। रात को पुलिस की गश्त और बढ़ा दी गई है। कस्बे के लोगों को सुरक्षा देना पुलिस की जिम्मेदारी है। -एसएचओ कोसली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed