Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Stock of heaters, blowers, and geysers has increased in the market.

Rewari News: बाजार में बढ़ा हीटर, ब्लोअर और गीजर का स्टॉक

Mon, 16 Nov 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Stock of heaters, blowers, and geysers has increased in the market.
बाजार में गीजर की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों के दुकानदारों ने रूम हीटर, ब्लोअर और गीजर का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी इन उपकरणों की खरीदारी नहीं बढ़ी है लेकिन सुबह और शाम तापमान में गिरावट निकट भविष्य में कोहरा होने से इनकी मांग बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही इनकी बिक्री में और तेजी आएगी। शहरी इलाकों में रहने वाले लोग सुविधा और आधुनिकता को ध्यान में रखते हुए बिजली से चलने वाले स्टोरेज गीजर खरीदना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

15 से 25 लीटर क्षमता वाले गीजर की मांग अधिक है। दुकानदारों के अनुसार, अभी ठंड की शुरुआत हुई है और करीब 50 प्रतिशत लोगों ने ही गीजर का इस्तेमाल शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बढ़ने पर बाथरूम के साथ रसोई में बर्तन धोने के लिए भी गीजर की मांग बढ़ने की संभावना है। दुकानदारों के अनुसार कि ग्राहक अब बिजली की खपत को ध्यान में रखते हुए 4 और 5 स्टार रेटिंग वाले एनर्जी एफिशिएंट गीजर पसंद कर रहे हैं।

वहीं, बिजली की बचत को प्राथमिकता देने वाले कुछ ग्राहक गैस गीजर भी खरीद रहे हैं। इसके अलावा रूम हीटर और ब्लोअर की मांग भी धीरे-धीरे बढ़ रही है।

20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है हीटर-गीजर की बिक्री
शहर के मुख्य बाजार में गीजर बेचने वाले दुकानदार जीतू और रोशन ने बताया कि इस बार सुबह-शाम ठंड का असर पहले से ही महसूस होने लगा है। बाद में मांग बढ़ने पर किल्लत न हो, इसके चलते लोग हीटर और गीजर खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। फिलहाल दुकानों पर अलग-अलग कंपनियों और कीमतों के उपकरणों का स्टॉक रखा जा रहा है, ताकि ठंड बढ़ने पर ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार सामान उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed