{"_id":"68b881e03a69610fb3082678","slug":"state-yogasana-competition-will-be-held-on-23rd-rewari-news-c-198-1-fth1001-225107-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 23 को होगी राज्य योगासन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 23 को होगी राज्य योगासन प्रतियोगिता
विज्ञापन
फोटो : 05रेवाड़ी। श्रीकृष्ण भवन में आयोजित सीनियर राज्य योगासन चैम्पियनशिप में भाग लेते खि
रेवाड़ी। श्रीकृष्ण भवन में बुधवार को हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 6वीं सीनियर राज्य योगासन चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य स्वामी समर्पानंद महाराज (दड़ौली आश्रम) ने की।
उद्घाटन समारोह में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के पुत्र निशांत यादव, उद्योगपति एमपी गोयल, आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक स्वामी राजनाथ और राज्य सचिव डॉ. युद्धवीर यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया।
इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर राज्य सचिव डॉ. युद्धवीर यादव और जिला सचिव नितिन कुमार को बधाई दी तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
उन्होंने घोषणा की कि आगामी कनिष्ठ एवं उप-कनिष्ठ बालिका राज्य योगासन चैंपियनशिप 23 सितंबर को शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ समाजसेवी रमेश सचदेवा, आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. देवेंद्र यादव, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत सोनी और कोषाध्यक्ष डॉ. मदन मानव शामिल रहे।
डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि योगासन खेल अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष दिल्ली में होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 50 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।