फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   State level Cooperative Day function will be held in Bawal today

Rewari News: बावल में आज होगा राज्य स्तरीय सहकारिता दिवस समारोह

Sat, 25 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
State level Cooperative Day function will be held in Bawal today
रेवाड़ी के सहकारिता और जनस्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल।
रेवाड़ी। सरकार की ओर से सहकार से समृद्धि लाने के उद्देश्य से आज सुबह 11 बजे बावल स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चौ.चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राज्य स्तरीय सहकारिता दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा सरकार के सहकारिता और जनस्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरको बैंक के अध्यक्ष हुकम सिंह भाटी करेंगे। जबकि हैफेड अध्यक्ष कैलाश भगत और अध्यक्ष डेयरीफैड रणधीर सिंह की उपस्थिति रहेगी। सहकारिता दिवस समारोह स्थल पर सहकारिता विभाग से संबंधित योजनाओं व प्रोडक्ट की स्टाल भी लगाई जाएगी ताकि लोग योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर सहकारिता आंदोलन में सराहनीय व उल्लेखनीय योगदान देने वाले सहकार बंधुओं को सहकार रत्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली सहकारी समितियों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है ताकि आमजन सहकारिता विभाग सहित सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed