फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   State government increased development fee by 10 times: Chiranjeev Rao

प्रदेश सरकार ने 10 गुना बढ़ाया विकास शुल्क : चिरंजीव राव

Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
State government increased development fee by 10 times: Chiranjeev Rao
रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही सरकार की बेकार नीतियों के कारण महंगाई की मार से त्रस्त है। अब भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने शहरों में एकीकृत रेट करने के नाम पर नगर परिषद, नगर पालिका व नगर निगमों में विकास शुल्क 10 गुना बढ़ाकर परेशानी खड़ी कर दी है। शहरी क्षेत्रों में विकास शुल्क की मार से गरीबों का आशियाना बनाना महंगा हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब 100 वर्ग गज के मकान का नक्शा पास करवाने के लिए 1 लाख पचार हजार से 2 लाख रुपये तक फीस देनी पडे़गी, जिससे गरीबों का घर बनाने का सपना अब सपना बन कर रह जाएगा। इसके अलावा कलेक्टर रेट का पांच प्रतिशत विकास शुल्क तीन साल पहले वैध की गई कॉलोनियों पर ही लागू था, मगर अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 18 फरवरी 2022 से इसे शहर की सभी वैध कॉलोनियों, लाल डोरा क्षेत्र व कच्ची कॉलोनियों में भी लागू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इतना ही नही यदि किसी ने पहले से ही मकान बना और नक्शा पास करवा कर विकास शुल्क दे रखा है और नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं में भवन प्लान, रिवीजन प्लान, एनओसी व नो-ड्यूज सर्टिफिकेट लेते समय अब उसे भी पहले से जमा किया गया विकास शुल्क काट कर नए रेट के हिसाब से ही विकास शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed