{"_id":"66218c05bc2e73157908e947","slug":"state-awardee-teachers-association-met-the-education-minister-rewari-news-c-198-1-rew1001-203411-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्य अवॉर्डी शिक्षक एसोसिएशन ने शिक्षामंत्री से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्य अवॉर्डी शिक्षक एसोसिएशन ने शिक्षामंत्री से की मुलाकात
Fri, 19 Apr 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगे रखते राज्य अवॉर्डी शिक्षक एसोसिएशन के सदस्य। स्
कोसली। राज्य और राष्ट्रीय अवार्डी शिक्षक एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल राज्य प्रधान और नाहड़ में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में वीरवार को शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा से आवास पर मिला।
संगठन की ओर से राज्य उप प्रधान डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि शिक्षामंत्री ने शिष्टमंडल का स्वागत किया। राज्य प्रधान खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने संगठन की कुछ मांगों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 की राज्य शिक्षक पुरस्कार पॉलिसी में 2 वर्ष का सेवा विस्तार और अतिरिक्त वेतन वृद्धि को समाप्त कर दिया गया। इसके स्थान पर केवल दो अग्रिम वेतन वृद्धि को शामिल किया गया। पुरस्कृत शिक्षकों को वर्ष 2023 की ट्रांसफर पॉलिसी में पूर्व में दिए गए पांच अंक वापस भी वापस ले लिए गए।
राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने संघ की सभी मांगों को सुना। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद वह अधिकारियों के साथ मांगो के बारे में चर्चा करेंगी। पुरस्कृत शिक्षकों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। शिष्टमंडल में राजेश मालिक सोनीपत, रवि प्रकाश, कृष्ण भारद्वाज, मंदीप रेवाड़ी, ओमवीर ठाकरान गुड़गांव, रणधीर सिंह रेवाड़ी, संतोष देवी हिसार, भिवानी से मदन लाल, अशोक कुमार, अरविंद मान, कंवारभान आदि रहे।