{"_id":"6a303f4f5ee6a75006094313","slug":"srishti-will-represent-the-country-at-the-world-championships-and-the-asian-para-games-rewari-news-c-198-1-rew1001-240255-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन पैरा गेम्स में प्रतिनिधित्व करेंगी सृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन पैरा गेम्स में प्रतिनिधित्व करेंगी सृष्टि
Mon, 15 Jun 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की पैरा पिस्टल शूटर सृष्टि अरोड़ा का चयन आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप और जापान में अक्तूबर में आयोजित होने वाले एशियन पैरा गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
मध्यप्रदेश के महू स्थित आर्मी मार्क्समेनशिप यूनिट में आयोजित दो चरणों वाले नेशनल पैरा शूटिंग चयन ट्रायल में सृष्टि अरोड़ा ने प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है। अब वह आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
रेवाड़ी शूटिंग अकादमी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निशा कंवर ने चयन ट्रायल में प्रदर्शन किया। निशा इससे पहले एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं जहां उन्होंने 10वीं रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन
वहीं, एक जून को संपन्न हुई प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अकादमी के नौ खिलाड़ियों का चयन आगामी हरियाणा स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में नितिन, सात्विक, दक्ष, मोक्ष, हर्ष, भूपेंद्र, तनमय, कुणाल और लक्ष्य शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ एवं पैरा) के प्रशिक्षक और अकादमी के कोच विजय कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि अकादमी से अब तक तीन अंतरराष्ट्रीय, पांच राष्ट्रीय और सात राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ी तैयार हो चुके हैं।