{"_id":"68bf20d96459cdd6870439f0","slug":"sports-material-will-be-given-to-thirty-active-youth-clubs-rewari-news-c-198-1-rew1001-225385-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सक्रिय तीस युवा मंडलों को दी जाएगी खेल सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सक्रिय तीस युवा मंडलों को दी जाएगी खेल सामग्री
Tue, 09 Sep 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से जिले के सक्रिय तीस युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरित की जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ाना, फिट इंडिया अभियान को गति देना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि खेल सामग्री वितरण से युवा खेल गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित होंगे। उनमें खेल के माध्यम से अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास भी होगा।
खेल सामग्री का लाभ लेने के लिए इच्छुक युवा मंडलों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। जिन मंडलों का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि माय भारत केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले युवा मंडलों को ही खेल सामग्री दी जाएगी। इच्छुक मंडल निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर जिला युवा अधिकारी रेवाड़ी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
यह पहल युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।