{"_id":"69025f203e42cea3720f6e29","slug":"sports-festival-20-inaugurated-in-bhiwadi-rewari-news-c-198-1-rew1001-228163-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भिवाड़ी में खेल उत्सव 2.0 का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भिवाड़ी में खेल उत्सव 2.0 का हुआ शुभारंभ
Thu, 30 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों से बातचीत करते केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव । संवाद
रेवाड़ी। अलवर के सांसद एवं केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को भिवाड़ी स्टेडियम में सांसद खेल उत्सव 2.0 का उद्घाटन किया। इस उत्सव में अलवर जिले के 10 मैदानों पर करीब 50 हजार से अधिक बच्चे खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, मैराथन दौड़, जिमनास्टिक, बैडमिंटन, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे सांसद भूपेंद्र यादव स्टेडियम पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। स्टेडियम पहुंचते ही सांसद ने खेल उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद कबड्डी मैदान पर गए, फिर मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अंत में कुश्ती मैदान में पहलवानों से हाथ मिलाकर खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ भी सांसद के साथ मौजूद रहे। सांसद भूपेंद्र यादव ने उद्घाटन के बाद कहा कि पिछली बार आयोजित सांसद खेल उत्सव की अपार सफलता के बाद इस बार बच्चों में दोगुना उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
पिछली बार की तुलना में इस बार दोगुनी से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। जिले में सभी खिलाड़ी खेल भावना से मैदान पर उतर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अलवर जिले के युवाओं को खेल के माध्यम से विश्व स्तर पर नाम कमाने का अवसर सरकार प्रदान कर रही है।