{"_id":"695d5db10185dfb98409892b","slug":"sports-competition-will-be-held-in-village-natheda-on-youth-day-rewari-news-c-198-1-rew1001-231625-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवा दिवस पर गांव नठेड़ा में होगी खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवा दिवस पर गांव नठेड़ा में होगी खेल प्रतियोगिता
Wed, 07 Jan 2026 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को गांव नठेड़ा में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर क्रिकेट, वॉलीवाल और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
गांव नठेड़ा के सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन कोसली विधायक अनिल यादव करेंगे। वहीं, पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा रहेंगे। दोनों अवसरों पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशिष्ट अतिथि रहेंगी।
सरपंच मनोज कुमार ने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष दौड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रथम पुरस्कार 1,500, द्वितीय 1 हजार और तृतीय 500 रुपये निर्धारित किए गए हैं।