फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sports budget approved and prize money increased at IGU Sports Council meeting.

Rewari News: आईजीयू की खेल परिषद की बैठक में खेल बजट मंजूर, पुरस्कार राशि में की बढ़ोतरी

Sun, 30 Aug 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sports budget approved and prize money increased at IGU Sports Council meeting.
आईजीयू की खेल परिषद की बैठक लेते कुलपति प्रो. असीम मिगलानी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में खेल परिषद की 10वीं बैठक कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें खेल बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन, सुविधाओं के विस्तार और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में खिलाड़ियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए 10 से 15 सीटर नई एसयूवी गाड़ी खरीदने की मंजूरी दी गई। इससे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जाने वाले खिलाड़ियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए सबसे अहम फैसला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर मिलने वाली नकद प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का रहा। नए नियमों के अनुसार प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को अब 51 हजार रुपये मिलेंगे, जबकि पहले यह राशि 21 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय स्थान के लिए पुरस्कार राशि 18 हजार से बढ़ाकर 31 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान के लिए 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये कर दी गई है। पहली बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में केवल प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मंजूर की गई है।
बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. करण सिंह, कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह, खेल परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. विकास बत्रा और सचिव सह खेल निदेशक डॉ. अशोक यादव मौजूद रहे। बाहरी विशेषज्ञों के रूप में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा से प्रो. अशोक शर्मा और दिल्ली विश्वविद्यालय से प्रो. जेपी शर्मा भी शामिल हुए। संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य व शारीरिक शिक्षा शिक्षक भी उपस्थित रहे।


सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध : कुलपति
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता के साथ बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल उपकरण, सुविधाजनक मैदान और परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य आईजीयू को खेल के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed