{"_id":"611fecec8ebc3e7a183717d6","slug":"speed-up-the-works-of-sansad-adarsh-gram-yojana-rewari-news-rtk621495493","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में लाएं तेजी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में लाएं तेजी : एसडीएम
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते एसडीएम रविंद्र यादव।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। जिलेे के गांव खरखड़ा व भाड़ावास को सांसद आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण में केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम लोकसभा के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने गोद लिया है। सांसद आदर्श ग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य गांव को आदर्श बनाना है, ताकि यहां सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ गांव का सम्पूर्ण विकास हो सके।
विज्ञापन
एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव ने शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव खरखड़ा व भाड़ावास में विभिन्न विभागों द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग द्वारा उक्त दोनों गांवों के लिए विलेज डेवलपमेंट प्लान के अनुरूप विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का कार्य करें, ताकि गांव का विकास निर्धारित समय सीमा में पूरा हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि विलेज डेवलपमेंट प्लान में और सुधार करने के लिए अगली बैठक संबंधित गांव में ही चार्ज अधिकारी द्वारा ली जाएगी। ताकि गांव के लोग भी विकास कार्यों के बारे अपने सुझाव दे सकें। उन्होंने कहा कि गांव में विभाग द्वारा जो भी अच्छे से अच्छे कार्य कराए जा सकते हैं। उन्हें इस प्लान में शामिल किया जाए, ताकि लोगों को उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। एसडीएम ने कहा कि केन्द्र की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत गांवों में स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें बैंक के माध्यम से ऋण दिलवाकर उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसी प्रकार दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना तथा आरएसईटीआई के तहत स्वयं रोजगार के प्रशिक्षण देकर भी लोगों को स्वावलंबी बनाया जा सकता है। इस बैठक में डीडीपीओ एचपी बंसल, डीपीएम एनआरएलएम आफताब अहमद सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, जनस्वास्थ्य, बिजली, वन, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।