{"_id":"665792e6f4c83d63ac0d3f74","slug":"special-ward-created-in-civil-hospital-to-protect-from-heat-wave-rewari-news-c-198-1-rew1001-204964-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लू से बचाव के लिए सिविल अस्पताल में बनाया विशेष वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लू से बचाव के लिए सिविल अस्पताल में बनाया विशेष वार्ड
Thu, 30 May 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल रेवाड़ी। फाइल फोटो
रेवाड़ी। गर्मी बढ़ते ही बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। दिन में गर्म हवा चल रही है। वहीं, शाम को भी गर्मी अपना असर दिखा रही है। गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में लू से ग्रस्त मरीजों की देखरेख के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
इसमें विशेष तौर पर कमरे का तापमान कम रखने के लिए कूलर की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा कमरे में ग्लूकोज बोतल, ओआरएस का घोल, ठंडा पानी इत्यादि सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि मरीज को लू से बचाया जा सके। इस साल भीषण गर्मी के पूर्वानुमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक जिले में विशेष वार्ड बनाने के आदेश मिले हैं। वहीं, बढ़ते तापमान को देखते हुए विशेषज्ञों ने बच्चे, युवा, बुजुर्ग इत्यादि सभी वर्ग को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इस दौरान गर्म लू का प्रकोप अधिक रहता है। दिन में कम से कम ढाई लीटर पानी का सेवन करने की सलाह दी है।
लू से इन बीमारियों का रहता है खतरा
चिकित्सकों के अनुसार गर्मी से पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ ही मौसमी फ्लू और संक्रमण, डायरिया, उल्टी, पीलिया, टायफाइड, वायरल फीवर, आंखों का लाल होना, पेट में मरोड़, कमजोरी, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द आदि बीमारियां हो सकती है। हीट स्ट्रोक आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को बाधित करता है, इसलिए समन्वय की कमी, भटकाव, गुस्सा या चलने में असमर्थता प्रमुख चेतावनी संकेत हो सकते हैं। भयानक सिरदर्द के साथ अक्सर चक्कर आना या सिर का भारी महसूस होने जैसे लक्षण दिखते हैं। यह आमतौर पर पानी की कमी से होता है।
विज्ञापन
गर्मी से ऐसे करें बचाव
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि गर्मी में घर से निकलने से पहले पूरे शरीर को ढकें और पानी पीकर ही बाहर निकलें। हल्के, ढीले-ढाले सूती वस्त्र पहनें, ताकि शरीर तक हवा पहुंचे। शुद्ध और ताजा भोजन लें। खुले में रखे खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। जरूरत पड़ने पर धूप के चश्मे लगा सकते हैं। सुबह 11 से 3 बजे तक बच्चे और बुजुर्ग घर में रहें।
-- -- -- --
लू से ग्रस्त मरीज के लिए सिविल अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया गया है। इन दिनों गर्मी से बचने के लिए लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। घर से निकलते समय सूती कपड़े व पानी की बोतल साथ में लेकर चलें।
- डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, रेवाड़ी