{"_id":"677584a024445807bd026e2d","slug":"special-train-run-for-black-lovers-on-new-year-rewari-news-c-198-1-rew1001-213448-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नए वर्ष पर श्यामप्रेमियों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नए वर्ष पर श्यामप्रेमियों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन
Wed, 01 Jan 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 01रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन पर खाटू श्याम जाने के लिए खड़ी भक्तों की भीड़। स्रोत: श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे ने बाबा खाटू श्याम के लिए विशेष ट्रेन चलाकर श्याम बाबा के भक्तों को नए वर्ष का तोहफा दिया है। बुधवार से रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन 11:45 बजे शुरू किया गया। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 1 व 2 जनवरी को (02 ट्रिप) चलाई गई है। बुधवार को रेवाड़ी से सुबह 11.45 बजे रवाना हुई और रींगस दोपहर 14.45 बजे पहुंची। वापसी में गाड़ी संख्या 09638, रींगस से दोपहर बाद 15.05 बजे रवाना होकर शाम 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंची। इस ट्रेन का कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, माउन्डा, नीम का थाना व कांवट स्टेशनों पर ठहराव रहा। इस ट्रेन में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे जोड़े गए हैं।
नव वर्ष पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटू धाम जाते हैं। भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की तरफ से स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यात्रा कर वापस लौटे श्रद्धालुओं ने बताया कि खाटू धाम में बाबा श्याम के मंदिर को कई सारे फूलों और गुब्बारों के साथ सजाया गया है। बाबा के दर्शन के बाद हर किसी का दिल खुश हो गया है।