फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special search operation conducted at Banipur and Kasaula Chowk

Rewari News: बनीपुर व कसौला चौक पर चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन

Fri, 03 Jan 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Special search operation conducted at Banipur and Kasaula Chowk
फोटो : 15बनीपुर चौक पर विशेष सर्च ऑपरेशन के तहत जांच पड़ताल करते टीम। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। थाना कसौला पुलिस, डॉग स्क्वॉड व कमांडों के जवानों ने संयुक्त रूप शुक्रवार को सुबह के समय थाना क्षेत्र के बनीपुर चौक व कसौला चौक पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने यहां पर जाकर झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की।
इस दौरान पुलिस टीम ने वहां पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। थाना कसौला प्रबंधक निरीक्षक शिव दर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया है। शुक्रवार सुबह जिला पुलिस द्वारा गठित थाना कसौला पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने कसौला थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर काम्बिंग सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed