फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special repairs to be carried out on 21 roads in the Kosli and Rewari assembly constituencies.

Rewari News: कोसली और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की 21 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत

Mon, 31 Aug 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Special repairs to be carried out on 21 roads in the Kosli and Rewari assembly constituencies.
कोसली क्षेत्र में खराब सड़क। संवाद
रेवाड़ी। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी किया है। कोसली और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की कुल 21 सड़कों की विशेष मरम्मत पर 11.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ठेकेदार सात सितंबर तक निविदाएं भर सकेंगे।
विज्ञापन

कोसली विधानसभा क्षेत्र में पांच सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 3.15 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसमें गढ़ी से बिसोवा सड़क, कोसली-गुडियानी से गुगोढ़ सड़क, कोसली-गुरयानी से शादिपुर सड़क, कोसली नहर से सुधराना वाया जुड्डी और भूरथला से श्याम नगर तक सड़क शामिल हैं।
विज्ञापन

कोसली नहर से सुधराना वाया जुड्डी मार्ग पर 1.90 से 2.50 किलोमीटर और 4.10 से 4.56 किलोमीटर हिस्से की विशेष मरम्मत की जाएगी।
वहीं, रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की 10 सड़कों की मरम्मत के लिए 4.92 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इनमें भुड़पुर से कालूवास की ढाणी, भूरथल जाट से नूरपुर-गुरकावास, बीकानेर से नया गांव का बचा हुआ हिस्सा, गिंदोखर अप्रोच रोड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गिंदोखर से बीकानेर, गिंदोखर से किशनगढ़, गोकलगढ़ से कालूवास, लिसान से गोकलपुर रेलवे फाटक, शेखपुर से सीकरपुर होते हुए किशनगढ़ और खरखवास के लिए अप्रोच रोड की मरम्मत की जाएगी।
वहीं, कोसली विधानसभा क्षेत्र में छह अन्य सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 3.81 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इनमें करावरा मानकपुर से नूरपुर, करावरा मानकपुर से गुरावड़ा, कुतुबपुर अप्रोच रोड, हांसावास अप्रोच रोड, जीवड़ा से आशियाकी गोरावास और ढाणी जाटूसाना से जाटूसाना रेलवे स्टेशन तक की सड़क शामिल है।

वित्त वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत होंगे कार्य
लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी निविदाओं के अनुसार सभी कार्य वित्त वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत कराए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी को कार्य आवंटित किया जाएगा। इसके बाद सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होगा। लंबे समय से सड़क की सतह खराब होने के कारण वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर सड़क में गड्ढे होने और जगह-जगह से सड़क टूटने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

बारिश की वजह से सड़क हो चुकी है खराब
कोसली निवासी रामपाल ने बताया कि मुख्य मार्गों, कस्बों, रेलवे स्टेशन और आसपास के बाजारों से जोड़ने वाली सड़कों की नियमित मरम्मत जरूरी है। बरसात के मौसम में सड़कें और अधिक खराब हो जाती हैं। जुड्डी निवासी विजय कुमार ने बताया कि विशेष मरम्मत के इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नूरपुर निवासी राजवीर ने बताया कि बारिश के कारण जिले की कई ग्रामीण सड़कों की हालत खराब हो गई है। बारिश के दौरान जलभराव और टूट-फूट से प्रभावित मार्गों की स्थिति में भी सुधार होगा।

19 सड़कों की मरम्मत के लिए पहले जारी हो चुके हैं टेंडर
इससे पहले बावल और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की 19 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए विभाग ने 13.16 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए थे।बावल विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों पर 3.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें भटसाना अप्रोच रोड, मुकुंदपुर बसई से साल्हावास और बखापुर से देवड़ी सड़क शामिल हैं। लंबे समय से इन सड़कों की हालत खराब है। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की 11 सड़कों के लिए 3.37 करोड़ रुपये के टेंडर जारी हुए हैं। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में कापड़ीवास से दारापुर अप्रोच रोड की विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए करीब 3.10 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में चार अन्य सड़कों की विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए करीब 3.24 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं।

--------------------
कोसली विधानसभा क्षेत्र
क्षेत्र रोड आईडी
गढ़ी से बिसोवा सड़क - 1675
कोसली-गुरयानी से गुगोढ़ सड़क - 1637
कोसली-गुरयानी से शादीपुर सड़क - 1643
कोसली नहर से सुधराना वाया जुड्डी - 1657
भूरथला से श्याम नगर सड़क - 1664
करावरा मानकपुर से नूरपुर सड़क - 11444
करावरा मानकपुर से गुरावड़ा सड़क - 10854
कुतुबपुर अप्रोच रोड - 1332
हांसावास अप्रोच रोड - 1434
जीवड़ा से आशियाकी गोरावास सड़क - 10596
ढाणी जाटूसाना से जाटूसाना रेलवे स्टेशन सड़क - 10597

-------------
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र
क्षेत्र रोड आईडी
भुड़पुर से कालूवास की ढाणी सड़क - 1358
भूरथल जाट से नूरपुर-गुरकावास सड़क - 10594
बीकानेर से नया गांव सड़क का बचा हुआ हिस्सा - 9945
गिंदोखर अप्रोच रोड - 1355
गिंदोखर से बीकानेर सड़क - 1357
गिंदोखर से किशनगढ़ सड़क - 1354
गोकलगढ़ से कालूवास सड़क - 9942
लिसान से गोकलपुर रेलवे फाटक सड़क - 11440
शेखपुर से सीकरपुर होते हुए किशनगढ़ सड़क - 1445
खरखवास के लिए अप्रोच रोड - 1551
----
वर्जन
वर्क प्रोग्राम के तहत अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं। इस योजना के तहत बावल और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों को शामिल किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।-सत्येंद्र, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed