फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special Gram Sabhas will be held in Gram Panchayats: CEO

ग्राम पंचायतों में लगेंगी विशेष ग्राम सभाएं : सीईओ

Sat, 17 Jan 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Special Gram Sabhas will be held in Gram Panchayats: CEO
रेवाड़ी। ग्राम सभाओं के आयोजन के संबंध में ग्राम सचिवों को आवश्यक निर्देश देते हुए एडीसी एवं सी
रेवाड़ी। एडीसी व सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बाल भवन रेवाड़ी में ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए सभी बीडीपीओ एवं ग्राम सचिवों की बैठक हुई।
विज्ञापन


एडीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने व उनकी बारे में जानकारी देने के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ न ले पाएं और पात्र व्यक्ति को ही योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए सरकार ने सभा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले की 364 ग्राम पंचायतों में 17 जनवरी से 31 जनवरी तक पांच चरणों में ग्राम सभाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में 17, 18, 24, 25 व 31 जनवरी को शेड्यूल अनुसार ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं को आयोजन होगा। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, पशुपालन और अन्य सहित प्रमुख विभागों के कर्मचारी भी यहां अनिवार्य रूप से मौजूद होंगे।

एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम सभाओं के दौरान ग्राम पंचायतों में वर्ष 2024-25 व वर्ष 2025-26 के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और उनके माध्यम से कराए गए विकास कार्यों जानकारी भी रखी जाए। साथ ही ग्राम सभाओं की रिपोर्ट भी भिजवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने विभाग के कर्मचारियों को ग्राम पंचायतों में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे ग्राम सभाओं की मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें तथा ग्राम सभाओं की फोटो व वीडियो भी करवाएं ताकि इसकी सूचना पोर्टल पर भी अपलोड की जा सके।

उन्होंने गांवों में ग्राम सभा बारे मुनादी करवाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू बाला, सभी बीडीपीओ, पीओ डीआरडीए अर्जुन लाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed