फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SP alerted police, security agencies and oil refinery managers

पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और तेल रिफाइनरी प्रबंधकों को एसपी ने किया अलर्ट

Fri, 06 Aug 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
SP alerted police, security agencies and oil refinery managers
सुरक्षा के मद्देनजर जांच करते डॉग स्क्वायड। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर तेल रिफाइनरी को उड़ाने की आतंकवादी धमकी के मद्देनजर रेवाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। एसपी ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के इंचार्जों को तेल रिफाइनरी के साथ लगने वाले रास्तों पर अधिक से अधिक नाके व गश्त लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद जिला पुलिस, सीआईडी व बम डिस्पोसल टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर करनावास स्थित टर्मिनल डिपो (तेल डिपो) पर सर्चिंग व कांबिंग की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की सुरक्षा एजेंसियों के इन्चार्जों को निर्देश दिए कि वे तेल रिफाइनरी के साथ लगने वाले रास्तों पर अधिक से अधिक नाके व गश्त लगाएं। किसी विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए बम डिस्पोजल टीमें तेल रिफाइनरी के आसपास गहनता से सर्च अभियान चलाएं। इसके अलावा एसपी नेे तेल रिफाइनरी के प्रबंधकों को भी परिसर के अंदर लगे निजी सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने और शिफ्ट लगाकर उनकी ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी के अंदर लगे कैमरे सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जाए। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु रिफाइनरी के आसपास मिलती है तो इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में डीएसपी अमित भाटिया, इंडियन आयल रेवाड़ी के डीजीएम सदानंद मिश्रा, आईओसीएल के प्रबंधक रवि मीणा, बीपीसीएल के मुख्य प्रबंधक कंवल के दिवाकर, एचपीसीएल के मुख्य इंस्टालेशन प्रबंधक महेंद्र सिंह, रिलाइंस इंडस्ट्रीज के टर्मिनल प्रबंधक संतोष, सुरक्षा निरीक्षक नरेंद्र सिंह, सीआईडी रेवाड़ी के प्रबंधक नवीन कुमार व बम डिस्पोजल टीम के इंचार्ज कंवर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed