फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   South Haryana wave formed BJP government for the third time: Aarti

दक्षिण हरियाणा की लहर ने तीसरी बार बनाई भाजपा सरकार : आरती

Wed, 23 Jul 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
South Haryana wave formed BJP government for the third time: Aarti
फोटो: 12रेवाड़ी। बावल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबो​धित करती स्वास्थ्य मंत्री आरती ​ - फोटो : :शहर के एक कोल्ड स्टोर में पसरे आलू।
रेवाड़ी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि दक्षिण हरियाणा की लहर ने ही तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। वहीं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं। आरती ने बावल में आयोजित एक जनसभा में लोगों से पूछा-अगर दक्षिण हरियाणा ने प्रदेश में भाजपा की लहर नहीं बनाई तो फिर किसने बनाई? इस पर लोगाें ने हां में जवाब दिया।
विज्ञापन

बीते दिनों पूर्व मंत्री अभय यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था, अहीरवाल की 5 विधानसभा सीटों पर विपक्ष के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले भी अब पार्टी की हवा बनाने का दावा कर रहे हैं। आरती राव ने उसी पोस्ट पर पलटवार करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बुधवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क के लिए पहुंची थीं। यहां एक जनसभा में आरती राव ने कहा, विधानसभा चुनाव में दक्षिण हरियाणा से जो भाजपा की लहर चली वह सोहना से शुरू होकर महेंद्रगढ़ तक पहुंची। ये लहर पूरे हरियाणा तक फैली है। भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई और दूसरी बार नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया। वह पहली बार खुद विधायक बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव साहब की कोई बराबरी नहीं कर सकता
आरती राव ने कहा पूरे प्रदेश में राव इंद्रजीत जैसा दूसरा कोई नेता नहीं है। वे छह बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और लगातार पांचवीं बार जनता का विश्वास जीत कर लोकसभा पहुंचे हैं। कहा, राव साहब लड़कर और आपके आशीर्वाद से लोकसभा पहुंचते हैं न कि राज्यसभा से। प्रदेश में उनके कद और योगदान की बराबरी कोई नहीं कर सकता।

दादा और पिता ने विकास की नींव रखी, अब मेरी जिम्मेदारी : आरती
आरती राव ने कहा, भले ही वे अटेली से विधायक चुनी गई हैं लेकिन बावल विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भी उनके साथ भावनात्मक रिश्ता बनाया है। यह केवल चुनावी रिश्ता नहीं बल्कि पारिवारिक जुड़ाव है। मेरे दादा और पिता ने जो विकास की नींव रखी थी अब मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उसे आगे बढ़ाऊं। मैं पूरे दक्षिण हरियाणा की आवाज बनकर जनता के हक की लड़ाई लड़ूंगी। कहा, लोगों के लिए राव इंद्रजीत सिंह या मेरे कार्यालय के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed