फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Source accused arrested for smuggling 16.59 grams of heroin

Rewari News: 16.59 ग्राम हेरोइन तस्करी में सोर्स आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Source accused arrested for smuggling 16.59 grams of heroin
आरोपी, दीपक। स्रोत : पुलिस
कोसली। थाना रोहड़ाई पुलिस टीम ने 16.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तस्करी में सोर्स आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव जिवड़ी निवासी दीपक के रूप में हुई है। इससे पूर्व मामले में तस्कर सचिन, सुरेंद्र व अमित को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

थाना रोहड़ाई से एएसआई हरविन्द्र कुमार ने बताया कि 5 नवंबर को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रेवाड़ी की टीम ने एनएच-48 झज्जर से दिल्ली हाइवे पर नाकेबंदी कर तीनों तस्करों को एक स्विफ्ट गाड़ी में 16.59 ग्राम हेरोइन सहित धर दबोचा था। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना रोहड़ाई में मामला पंजीबद्ध किया गया था।
विज्ञापन

इस तस्करी में सोर्स आरोपी दीपक को पकड़ा गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन आंदोलन में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी अति आवश्यक है, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed