{"_id":"6715638dd5bba65986016464","slug":"song-emperor-master-nekiram-remembered-on-his-birth-anniversary-rewari-news-c-198-1-rew1001-210771-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सांग सम्राट मास्टर नेकीराम को जयंती पर किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सांग सम्राट मास्टर नेकीराम को जयंती पर किया याद
Mon, 21 Oct 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रसिद्ध सांग सम्राट व लोक कवि मास्टर नेकीराम की जयंती पर रविवार को उन्हें याद किया गया। गांव जैतड़ावास स्थित स्मारक स्थल में आयोजित कार्यक्रम में सांग सम्राट मास्टर नेकीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने कहा कि मास्टर नेकीराम अपने दौर के लोकप्रिय सांग सम्राट व लोक कवि थे। पिता संगीताचार्य मास्टर मूलचंद, स्वयं मास्टर नेकीराम और उनके पुत्र मास्टर राजेंद्र सिंह ने सौ वर्षों तक लगातार सांग कला को ऊंचाई प्रदान की। अकेले मास्टर नेकीराम ने 60 वर्षों तक इस कला का संरक्षण करते हुए जनहित के अनेक कार्य कराए। इस अवसर पर चौधरी भूपेंद्र सिंह, भूप सिंह भारती, सरपंच प्रतिनिधि रामफल, शिवलाल, रामचंद्र, फूल सिंह, सुरेंद्र कुमार, रामनिवास, नरेंद्र कुमार, डॉ. मनु कुमार, बिल्लू, दिनेश व अन्य मौजूद रहे।