{"_id":"6368017ad9149301e4593bda","slug":"somewhere-there-is-a-lack-of-buses-and-somewhere-the-sweat-is-lost-in-finding-the-centers-rewari-news-rtk662758235","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बसों का अभाव तो कहीं केंद्रों को तलाशने में छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बसों का अभाव तो कहीं केंद्रों को तलाशने में छूटे पसीने
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से रविवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) कराई गई। इसमें 27308 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 11672 अनुपस्थित रहे। सीईटी के लिए 38980 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। सुबह की पाली में 19440 में से 13537 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5903 अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में 19540 अभ्यर्थियों में से 13771 ने परीक्षा दी, जबकि 5769 अनुपस्थित रहे।
जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण रही, लेकिन रेवाड़ी शहर से बाहर बनाए गए परीक्षा केंद्रों के लिए अभ्यर्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कहीं बसों का अभाव दिखा तो कहीं परीक्षा केंद्रों को तलाशने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। इसके साथ ही सुबह करीब चार बजें जिला से बाहर जाने वाले अभ्यर्थियों को बसों में काफी परेशानी हुई। अभ्यर्थियों का कहना था कि जिन्होंने लंबी कतारों में खड़े होकर रजिस्ट्रेशन कराया। सीट नंबर भी लिया उसके बाद भी खड़ा होकर यात्रा करनी पड़ी, जबकि जिन्हें प्रवेश पत्र के आधार पर बसों में जगह मिली वे लोग सीटों पर बैठ कर गए।
जिले के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से साढे़ आठ बजे से अभ्यर्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर स भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसके साथ ही जिले से बाहर जाने वाले अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए रोडवेज के महाप्रबंधक स्वयं बस स्टैंड पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
पत्नी दे रही थी परीक्षा पति ने संभाल रहा था बेटा
महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के अहीर कॉलेज में परीक्षा देने एक दंपती रेवाड़ी पहुंचा था। शाम की पाली में उसकी पत्नी ने परीक्षा दे रही थी। इस दौरान उसका पति बच्चा संभाल रहा था। ऐसे ही नजारे शहर के अन्य परीक्षा केंद्रों पर देखने को मिले।
सरकुलर रोड से लेकर बाजारों में जाम
परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को दिनभर सरकुलर रोड सहित मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। सरकुलर रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम रहा, जिसे सामान्य कराने में ट्रैफिक पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। आम लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि परीक्षा देने पहुंचें अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई। जाम की स्थिति नाईवाली चौक, बस स्टैंड के सामने, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी व जैन स्कूल के समीप पर जाम की स्थित बेहद गंभीर रही।
----
दुकानदारों ने 20 रुपये में रखा अभ्यर्थियों का सामान
सीईटी के मद्देनजर शहर में भी विभिन्न स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों के बेल्ट, बैग व अन्य सामान उतरवा दिए गए थे। ऐसे में कुछ दुकानदारों ने भी इसका खूब फायदा उठाया। बात कर रहे हैं शहर कोनसीवास रोड पर राज इंटरनेशनल स्कूल के समीप ही एक दुकानदार की। इस दुकानदार ने अभ्यर्थियों के सामान की रखवाली की, लेकिन इसकी एवज में उसने प्रत्येक अभ्यर्थी से 20-20 रुपये लिए। बाकायदा उसने सामान की रखवाली के बदलने में अभ्यर्थियों को टिकट भी दिए।
बस स्टैैंड पर कुछ समय बिगड़ी व्यवस्था
रेवाड़ी जिले से बाहर के जिला में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सुबह चार बजे ही बस स्टैंड से बसों में बैठना शुरू कर दिया था। बसों में बैठने के लिए सभी को सीट नंबर अलॉट किए गए थे। लेकिन सुबह बिना रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी पहले पहुंच कर सीटों पर बैठ गए, जिससे अन्य अभ्यथियों ने वहां हंगामा कर दिया। उसके बाद वहां मौजूद प्रशासन के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। बतादें कि सरकार के निर्णय के बाद प्रवेश पत्र के आधार पर अभ्यर्थियों को बसों में यात्रा कराई जा रही है।