{"_id":"677587cd0b034389e00a9605","slug":"some-visited-temples-and-some-celebrated-new-year-with-family-at-tourist-places-rewari-news-c-198-1-rew1001-213476-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मंदिरों में दर्शन तो किसी ने दर्शनीय स्थलों पर मनाया परिवार संग नववर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मंदिरों में दर्शन तो किसी ने दर्शनीय स्थलों पर मनाया परिवार संग नववर्ष
Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। बाजार में नव वर्ष को लेकर गुलाब स्टिक लगाती एक महिला। स्रोत: दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले भर में नववर्ष के पहले दिन बुधवार को लोगों ने एक दूसरे को बधाई संदेश भेजा। बहुत से लोगों ने मंदिरों में दर्शन कर पूरे वर्ष मंगल की कामना की तो किसी ने परिवार संग दर्शनीय स्थल पर जाकर पिकनिक मनाया। बहुत से लोगों ने परिवार के साथ होटलों में भोजन किया।
नव वर्ष के पहले दिन बहुत से लोगों ने एक दूसरे को बुके और फूल देकर शुभकामनाएं दीं। बीती रात 12 बजते ही किसी ने केक काटकर तो किसी ने आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। बहुत से लोग पूरी रात एक दूसरे को शुभकामना संदेश मोबाइल से भेजते रहे। सुबह उठकर लोग एक दूसरे को शुभकामना देने का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को बहुत से लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ दर्शनीय स्थलों पर जाकर पिकनिक मनाया। शहर के मंदिरों में यज्ञ का आयोजन किया गया। लोगों ने मंदिरों में दर्शन पूजन कर पूरे वर्ष मंगल की कामना की। दुर्गा माता मंदिर पुजारी अयोध्या प्रसाद तिवारी ने कहा कि नए वर्ष का शुभारंभ धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हो तो पूरा वर्ष शुभदायक रहता हैं। वर्ष के पहले दिन जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। नव वर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए निजी होटलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां सामाजिक संस्थाओं द्वारा सामूहिक परिवार कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही डिनर का भी आयोजन किया गया था।
बाजारों में छाई रौनक : नव वर्ष के स्वागत को लेकर बाजार में रौनक छाई हुई है। युवाओं में ग्रीटिंग कार्ड, टेडी बीयर के साथ अन्य उपहार पसंद किए गए। सबसे ज्यादा गुलाब स्टिक की बिक्री हुई। गुलाब स्टिक बीस से तीस रुपये में बिकी वहीं टेडी बीयर तीन हजार रुपये तक के बाजार में उपलब्ध थे।
विज्ञापन
पुलिस ने नाकेबंदी कर की जांच
नववर्ष पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए। पुलिस के जवान रातभर सड़कों पर ही गश्त करते रहे। होटल, रेस्तरां व मॉल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखी गई। पुलिस की टीम ने शराबियों पर विशेष शिकंजा कसा। जहां कहीं पर भी गाड़ियां खड़ी मिली उनको चैक किया गया तथा शराबियों को खदेड़ा गया।