{"_id":"009b688670686921e15195ef4732cbea","slug":"solid-wastment-plant-spend-rs-30-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे पूरा, कूड़ा उठवाने के लिए देने होंगे 30 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे पूरा, कूड़ा उठवाने के लिए देने होंगे 30 रुपये
रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर घर और प्रतिष्ठान से कूड़ा उठवाकर रामसिंहपुरा स्थित सिंचाई विभाग की जमीन पर बने सोलिड वेस्ट प्लांट तक पहुंचाने की योजना तैयार की है। करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले इस शहर में योजना के तहत सर्वे कार्य पूरा किया जा चुका है।
इसके अलावा सोलिड वेस्ट प्लांट के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही घरों से कूड़ा उठाना शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए घरों में रहने वाले लोगों से 30 और कामर्शियल प्रतिष्ठानों से 100 रुपये लिए जाएंगे। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए प्रशासन की यह योजना सिरे चढ़ी तो उम्मीद है कि शहरियों को गंदगी से
किसी हद तक मुक्ति मिल जाएगी।
जानकारी के अनुसार शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद के सामने शहर की सफाई का सबसे बड़ा जिम्मा है। मौजूदा हालातों में शहर में जगह-जगह बनाए गए डंप प्वाइंटों पर खुले में पड़े कूड़ा फैला रहता है। गंदगी से उठती बदबू से लोगों को काफी परेशानी होती है। यहीं नहीं यदि एक-दो दिन कूड़ा इन प्वाइंटों से न उठाया जाए तो उक्त स्थान से लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
कैसे चढ़ेगी योजना सिरे
नगर परिषद की ओर से घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए उपभोक्ताओं से 30 रुपये लिए जाएंगे। इसके अलावा कामर्शियल प्रतिष्ठानों से 100 से अधिक रुपये लिए जाने की योजना है। योजना के तहत शहर का सर्वे कर लिया गया है। छोटी गलियों में घर घर से कूड़ा उठाने के लिए हाथ रेहड़ी लगाई जाएगी। वहीं चौड़े रास्तों पर एस टाइप जैसे वाहनों से कूड़ा उठाया जाएगा। यहीं नहीं शहर में कुछ स्थानों पर कूड़ा बॉक्स भी लगाए जाएंगे, इन बॉक्सों को के्रन की सहायता से वहां से उठाया जाएगा। शहर से निकलने वाले कूडे को डंप स्टेशन तक डंपरों से पहुंचाया जाएगा।
रामसिंह पुरा में सिंचाई विभाग की जमीन पर एकत्र होगा कूड़ा
शहर से निकलने वाले कूड़े को रामसिंह पुरा में सिंचाई विभाग की जमीन पर एकत्रित किया जाएगा। शहर से इस स्थान की दूरी एक तरफ से करीब 23 किलोमीटर होगी। यहां कूडे को एक तरफ से परतों में बिछाया जाएगा। ताकि कूडे़ को जेसीबी से समतल कर अधिक से अधिक कूड़ा यहां एकत्र किया जा सके। सिंचाई विभाग की इस जमीन को नगर परिषद को स्थानांतरित करने के लिए आगे प्रस्ताव भेजा हुआ है।
कूडे को डंप करने के लिए बनेगा सोलिड वेस्ट प्लांट
शहर से निकलने वाले कूड़े को डंप करने के लिए सोलिड वेस्ट प्लांट बनाने की प्रशासन की योजना है। इस योजना पर करीब 75 लाख रुपये खर्च करने की बात सामने आई है। इस प्लांट में शहर का कूड़ा एकत्र कर उसे रिसाइकिल कर अन्य कुछ सामग्री जैसे खाद आदि तैयार की जाएगी।