फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Social, religious and political organizations should come forward to hoist the tricolor in every house: DC

हर घर तिरंगा फहराने के लिए सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठन आएं आगे : डीसी

Sun, 31 Jul 2022 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Social, religious and political organizations should come forward to hoist the tricolor in every house: DC
सामाजिक, धार्मिक संगठनो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते डीसी अशोक कुमार गर्ग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आजादी अमृत महोत्सव की शृंखला में आगामी 13 से 15 अगस्त तक मनाए जाना वाला हर घर तिरंगा अभियान उत्सव के रूप में गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। हर घर तिरंगा फहराने के लिए सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठन के लोग आगे आएं। उक्त बातें रविवार को डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहीं हैं। वह लघु सचिवालय सभागार में संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सामाजिक सहभागिता के साथ इस अभियान में देशभक्ति की अनूठी छंटा जिला रेवाड़ी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिलेगी। डीसी ने जिले के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अन्य त्योहारों की तरह उत्सव के रूप में मनाएं। उत्सव मनाने के लिए देशभक्ति का माहौल तैयार करें, आजादी के इस जश्न में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को हर-घर फहराने के लिए प्रशासन को अपना भरपूर सहयोग दें और राष्ट्र सेवा के दृष्टिगत अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा झंडा उपलब्ध करवाने के लिए आगे आएं। डीसी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान में सामाजिक दायित्व के साथ राष्ट्रप्रेम का अटूट संगम दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिला रेवाड़ी की 358 पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संबंधित गांव के ग्राम सचिव व अन्य लोगों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सहित सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के माध्यम से लोगों को लोक शैली में गांव-गांव पहुंचकर जागरूक किया जा रहा है वहीं रोडवेज बसों व अन्य प्रचार माध्यमों का भी प्रभावी रूप से उपयोग किया जा रहा है।

इस अवसर पर एडीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, सीईओ जिला परिषद रविन्द्र यादव सहित जिला की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed