फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Social justice group conducted awareness campaign in Rewari

Rewari News: सामाजिक न्याय जत्था रेवाड़ी में चलाया जागरूकता अभियान

Tue, 29 Jul 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Social justice group conducted awareness campaign in Rewari
फोटो : 14सामाजिक न्याय जत्था का रेवाड़ी में पहुंचने पर स्वागत करते लोग। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। जनवादी महिला समिति का सामाजिक न्याय जत्था रोहतक से चलकर जिला के गांव रोझुवास व कनुका गांव में पहुंचा। महिलाओं ने जत्थे का फुल मालाओं के साथ स्वागत किया। जत्थे का नेतृत्व जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, राज्य महासचिव उषा सरोहा कोषाध्यक्ष अमिता ने किया। रोझुवास गांव में प्रमिला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जत्थे के बारे में बताते हुए राज्य अध्यक्ष सविता ने बताया कि अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति हरियाणा द्वारा संचालित सामाजिक न्याय जत्थे का उद्देश्य गीत, नाटक, नृत्य, नारे, साहित्य आदि के माध्यम से नशा खोरी, बेरोजगारी, अंधविश्वास, सामाजिक भेदभाव, रुढ़िवाद, जातिवाद व सांप्रदायिकता के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है। इस स्थिति के खिलाफ महिलाओं को एकजुट करने के लिए सामाजिक न्याय जत्था निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव उषा सरोहा ने कहा कि देश की आजादी के बाद आज देश की जनता के सामने बड़ी चुनौतियां हैं, बेरोजगारी, महंगाई व सामाजिक-आर्थिक गैर बराबरी अपनी चरम सीमा पर है। बेरोजगारी , गरीबी व अन्याय ने युवाओं को नशा खोरी व अपराध के क्षेत्र में धकेल दिया है। आस्था और धर्म के नाम पर नफरत का माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीआईटीयू के नेता रामकुवार, रामचंद्र, हरियाणा विज्ञान मंच के जिला सचिव ईश्वर नास्तिक, ममता, सुमन, निर्मला, ग्यासा गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed